ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में उत्साहपूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया

ग्वालियर: मोतीमहल स्थित ग्वालियर स्मार्ट सिटी कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्ण माहौल में तिरंगा फहराया गया। ग्वालियर स्मार्ट सिटी के सीईओ संघप्रिय ने कार्यालय परिसर मे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान किया गया।

इस अवसर पर ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस कंट्रोल रूम को विशेष रुप से तिरंगे की थीम पर सजाया गया। ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के बाद सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। स्मार्ट सिटी सीईओ संघप्रिय ने शहरवासियो को शुभकामनाये देते हुये अपील की कि सभी को आजादी की अहमियत समझनी चाहिये औऱ अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने के साथ उसके विकास में अपनी भूमिका का निर्वाहन करना चाहिये।

Next Post

पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रध्वज फहराया, तिरंगे को दी गई सलामी

Fri Aug 15 , 2025
ग्वालियर: 79वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर पुलिस के आला अफसर एवं पुलिस मुख्यालय […]

You May Like