
जबलपुर। किसानों से मटर खरीदी की रकम 41.82 लाख रुपए वसीम भाई एण्ड कंपनी दुबग्गा सब्जी मंडी लखनउ के मालिक फुरकान उर्फ वसीम ने हड़पे लिए। माढ़ोताल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक अभिषेक गुप्ता ने किसानों से हरा मटर खरीद कर वसीम एण्ड कंपनी के प्रोपाईटर फुरकान उर्फ वसीम को मटर विक्रय किया था, जिसकी कुल रकम 2 करोड 10 लाख 19 रूपये में से 1 करोड 68 लाख 47 हजार 322 रूपये का भुगतान किया है शेष रकम 41 लाख 82 हजार 697 रूपये बेईमानी पूर्वक हड़प लिया।
