पीने के पानी में निकल रहे कीड़े, जिम्मेदार कर रहे अनदेखी

जबलपुर: हाउबाग स्थित नेहरू रेलवे कॉलोनी में पीने के पानी की टंकी से कीड़े निकलकर बाहर आ रहे हैं जिसे देख रेलवे कर्मचारियों के होश उड़ गए और उन्होंने रेलवे प्रशासन को जमकर कोसा।इस संबंध में कॉलोनी में रहने वाले रेलवे कर्मचारियों व उनके परिजनों ने नवभारत को बताया कि पिछले 1 साल से लगातार उनके द्वारा आईओडब्ल्यू राजकुमारी गुप्ता, संजीव कुमार मदनमहल जोन को फोन के जरिए जानकारी दी गई और मांग की गई कि टंकी की सफाई कराई जाए लेकिन आज तक टंकी की सफाई नहीं हुई है और नतीजा गंदा पानी पीकर उनके परिवार के लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। पीड़ित रहवासियों ने रेलवे प्रशासन से अब मांग की है कि उनकी पानी की टंकी की सफाई जल्द से जल्द कराई जाए।
दिखावे के लिए डाली झूठी तारीख
जानकारी के अनुसार हाउबाग स्थित नेहरू रेलवे कॉलोनी में करीब 350 क्वार्टर हैं जिसमें करीब 1 हजार लोग रहते हैं। यहां पर एक मैदान व गार्डन भी मौजूद है। गार्डन के कचरे को जिम्मेदारों द्वारा गार्डन के ही एक कोने में जमा करके महीनों से रख दिया गया है जिसे भी हटाने की मांग स्थानीय रहवासियों द्वारा की गई है। नेहरू रेलवे कॉलोनी के रहवासियों ने ये भी बताया कि जिम्मेदारों द्वारा पानी की टंकियों की सफाई नहीं कराई जाती लेकिन दिखावे के लिए टंकियों में झूठी सफाई की तारीख डाल दी जाती है जिससे लोगों में खासा आक्रोश व्याप्त है।

Next Post

DGP: अपराधियों पर करो सख्त कार्रवाई

Fri May 2 , 2025
जबलपुर: डीजीपी कैलाश मकवाना ने जबलपुर-बालाघाट जोन के अधिकारियों की बैठक ली। इसके साथ ही एक घंटें तक अपराधों की समीक्षा की। गंभीर अपराधों की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसके अलावा […]

You May Like