
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राज्य सेवा परीक्षा में चयनित वर्ष 2020 और 2021 बैच के डिप्टी कलेक्टरों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। इस दौरान सीएम ने सभी चयनित अधिकारियों को बधाई दी और भविष्य में ईमानदारी व समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि अधिकारी समाज के विकास में अहम भूमिका निभाते हैं, इसलिए संवेदनशीलता और दक्षता के साथ जनता की सेवा करें।
