युवक की मिली लाश, मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी

विदिशा। मुखर्जी नगर स्थित जिला परिवहन कार्यालय परिसर में पुराने भवन के कमरे में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बताया गया कि आरटीओ मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने सबसे पहले यह लाश देखी थी। उन्होंने इस मामले की जानकारी जिला परिवहन विभाग के कर्मचारियों को दी। यहां से सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा। कोतवाली थाना टीआई आनंद राज ने बताया कि फिलहाल व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। उसके पास नशे के इंजेक्शन भी मिले हैं। शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि हो सकता है नशे के ओवर डोज की वजह से उसकी मौत हुई हो। मामले की जांच की जा रही है। वहीं जिला परिवहन अधिकारी गिरजेश वर्मा ने भी लाश मिलने की जानकारी लगने के बाद पुलिस को सूचना देने और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा किए जाने की बात कही है।

Next Post

एक मां ने की जनसुनवाई में केरोसिन डालने की कोशिश

Tue Aug 12 , 2025
विदिशा। मंगलवार को जनसुनवाई में एक मां अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलेक्टोरेट पहुंची और कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को अपनी व्यथा सुनाते-सुनाते बैग में रखी केरोसिन की केन निकालकर केरोसिन अपने ऊपर डालने की कोशिश करने लगी। इसी दौरान पास खड़े हुए कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों ने […]

You May Like