स्कूली बच्चों को लेकर जा रही वैन गहरे गड्ढे में उतरी

सीहोर. शुक्रवार की सुबह मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मुंगावली के समीप एक निजी स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में उतर गई. गनीमत रही कि वैन में मात्र तीन बच्चे ही सवार थे, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. मंडी पुलिस ने वैन जब्त कर ली है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी. रास्ता खराब होने के कारण बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई. इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को दूसरी बस में शिफ्ट किया, लेकिन दूसरी बस भी मुंगावली के पास ही असंतुलित होकर पलट गई.

गांव के संजय परमार ने बताया कि वह बाइक से दोराहा जोड़ की ओर जा रहे थे. इस दौरान काफी तेज गति से आ रही स्कूल बस अचानक रोड से उतरकर सड़क के किनारे गड्ढों में पलट गई. हादसे की जानकारी मिलने के बाद अभिभावक मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को बाइक व अन्य निजी वाहनों से ले गए. इस दौरान घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन के बीच जमकर बहस भी हुई.हादसे में तीन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं.

ग्रामीणों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि खस्ताहाल बसें बच्चों की जान से खेल रही हैं. उन्होंने प्रशासन से स्कूल बसों की नियमित जांच करने और मानकों पर खरे नहीं उतरने वाले वाहनों को जब्त करने की मांग की है.

Next Post

डिवाइडर से टकराई कार, 1 श्रद्धालु की मौत, उज्जैन महांकाल के दर्शन करने जा रहे थे युवक, 2 घायल

Fri Aug 8 , 2025
करनवास/ब्यावरा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी तीन युवक उज्जैन महांकाल दर्शन करने जा रहे थे कि करनवास बस स्टेण्ड के यहां अनियंत्रित होकर इनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गये. पुलिस के […]

You May Like