डिवाइडर से टकराई कार, 1 श्रद्धालु की मौत, उज्जैन महांकाल के दर्शन करने जा रहे थे युवक, 2 घायल

करनवास/ब्यावरा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी तीन युवक उज्जैन महांकाल दर्शन करने जा रहे थे कि करनवास बस स्टेण्ड के यहां अनियंत्रित होकर इनकी कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गये.

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के बांदा जिला निवासी तीन युवक उज्जैन महांकाल दर्शन करने जा रहे थे जब इनकी कार करनवास बस स्टेण्ड के यहां थी तभी रात्रि करीब 10.30 बजे एकाएक कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर स्थित डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

संतुलन बिगडऩे से पलटी कार संतुलन बिगडऩे के बाद कार डिवाइडर से टकराई और पलटी खा गई. जिससे कार में सवार लोग घायल हो गये. हादसे में युवक रामबाबू पिता राजाराम यादव उम्र 42 वर्ष को गंभीर चोट आई जिसे सिविल अस्पताल ब्यावरा लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया. जबकि कार में सवार राहुल पिता रवि सिंह चौहान, अनूप रावत पिता सुमित रावत घायल हो गये. जिनका अस्पताल में उपचार किया गया. दुर्घटनाग्रस्त कार ब्रेजा क्रमांक यूपी 32, एलएफ 1734 है. जानकारी लगते ही पुलिस एवं एम्बुलेंस मौके पर पहुंची.

Next Post

बसो, ट्रेन में नहीं मिली पैर रखने की जगह, खड़े होकर किया कई किमी का सफर तय

Fri Aug 8 , 2025
ब्यावरा। रक्षाबंधन को लेकर बसों, यात्री वाहनों, ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही. हालात यह रहे कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिली. कई किमी का सफर लोगों ने खड़े रहकर तय किया. पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजार में भारी भीड़ रही. मुख्य मार्गो पर दिन भर […]

You May Like