एसडीएम ने की स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास कार्यक्रमों की समीक्षा

ग्वालियर: आज जिले के बजरंगपुरा, बेलाग्राम में संयुक्त केम्प का आयोजन किया गया जिसमें अनुविभागीय अधिकारी लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, स्वास्थ्य विभाग की टीम से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष शर्मा, विद्युत विभाग की टीम से एस के कपूर, महिला बाल विकास की टीम से सीडीपीओ ज्ञानेन्द्र शर्मा एवं पीएचई विभाग की टीम से एई रजनीश गुप्ता उपस्थित रहे।

संयुक्त दल में स्वास्थय विभाग की टीम द्वारा लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उल्टी, दस्त, बुखार, सूखी खाँसी की दवाईयां वितरित की गई। साथ ही अति कुपोषित बच्चों की पहचान भी की गई। पीएचई विभाग द्वारा 02 हेंडपंप को तत्काल सुधार कर चालू किए। आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संकटापन्न परिवारों से राहत योजना के लगभग 50 फॉर्म भरवाए गए। कैंप में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसूली कर अभियान भी चलाया गया। राशि जमा होने पर ट्रांसफॉर्मर कल बदलने का आश्वासन भी दिया गया।

Next Post

बिरसी हवाई अड्डा से दिल्ली की नियमित विमान सेवा शुरू करने सांसद ने मांग पत्र सौंपा

Fri Aug 8 , 2025
बालाघाट: बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर बिरसी हवाई अड्डा गोंदिया से दिल्ली हेतु नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए निवेदन किया और इस आशय का मांगपत्र […]

You May Like