बिरसी हवाई अड्डा से दिल्ली की नियमित विमान सेवा शुरू करने सांसद ने मांग पत्र सौंपा

बालाघाट: बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने नई दिल्ली में संसद के मॉनसून सत्र के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू से भेंट कर बिरसी हवाई अड्डा गोंदिया से दिल्ली हेतु नियमित उड़ान सेवा शुरू करने के लिए निवेदन किया और इस आशय का मांगपत्र उन्हें सौंपा।सांसद श्रीमती पारधी ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री नायडू को बताया कि बिरसी हवाई अड्डा वर्षों से विकसित और तकनीकी रूप से समृद्ध है।

इसके बावजूद भी यहां से दिल्ली और देश के अन्य प्रमुख शहरों तक सीधी विमान सेवा उपलब्ध नहीं हो पाई है। अगर इस हवाई अड्डे को UDAAN (उड़ान)योजना के अंतर्गत शामिल किया जाता है तो ना केवल यह आम नागरिक के हवाई सफ़र को किफायती बनाएगा बल्कि गोंदिया सहित बालाघाट और सिवनी जिलों से जुड़े व्यापारिक, शैक्षणिक , चिकित्सकीय और प्रशासकीय सफर को और सुलभ बनाने में मददगार सिद्ध होगा।

Next Post

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” : जन अभियान परिषद से ने निकाली जन जागरण रैली

Fri Aug 8 , 2025
ग्वालियर: जिले में “हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान को प्रभावी ढंग से मूर्तरूप देने के लिये जगह-जगह जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन अभियान परिषद से जुड़ीं प्रस्फुटन व नवांकुर संस्थायें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा रहीं […]

You May Like