नयी दिल्ली 07 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को यहां संसद भवन में तमिलनाडु के किसानों के एक समूह से मुलाकात की और उनके अनुभव तथा सुझाव सुनें।
प्रधानमंत्री ने बाद में सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें किसानाें के अनुभवों, नवाचार पर उनके फोकस और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थिरता बढ़ाने के लिए नई कृषि तकनीकों को अपनाने की बात पता चलने पर सुखद अनुभूति हुई।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा,“ आज संसद भवन में तमिलनाडु के किसानों के एक समूह से मुलाकात की। उनके अनुभवों,नवाचार पर उनके फोकस और उत्पादकता बढ़ाने के साथ-साथ स्थिरता बढ़ाने के लिए नई कृषि तकनीकों को अपनाने के बारे में सुनकर आश्चर्यचकित हूं। ”
उल्लेखनीय है कि श्री मोदी ने आज सुबह प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक और हरित क्रांति के जनक दिवंगत डॉक्टर एम़ एस़ स्वामीनाथन की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में यहां आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए साफ-साफ कहा कि भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हितों के साथ कभी भी समझौता नहीं करेगा। भारत के खिलाफ अमेरिका में व्यापारिक कार्रवाई के बीच प्रधानमंत्री के इस बयान को अमेरिका को करारे जवाब के रूप में देखा जा रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा,“ हमारे लिए अपने किसानों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत अपने किसानों, पशुपालकों और मछुआरे भाई बहनों के हितों के साथ कभी समझौता नहीं करेगा।”
उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने, खेती पर खर्च कम करने और उनकी

