रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही भारी भीड़

इंदौर: जैसे ही रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े त्योहार पास आए, इंदौर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. प्लेटफॉर्म पर पैर धरने की जगह नहीं बची. परिजनों से मिलने घर जाने वालों की संख्या इतनी रही कि ट्रेनों में चढ़ना-उतरना भी चुनौती बन गया.

स्टेशन पर सुबह से लेकर देर रात तक भीड़ बनी हुई है. सामान्य बोगियों से लेकर आरक्षित डिब्बों तक में यात्रियों से भरे हुए जा रहे हैं. कई यात्रियों को खड़े-खड़े ही लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है.

वहीं स्टेशन परिसर में सामान लेकर दौड़ते यात्री, बच्चों को संभालती महिलाएं और फोन पर कोच तलाशते लोग त्योहार की गहमा-गहमी को दिख रही है. रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त बोगियां लगाने और विशेष ट्रेनों के संचालन की बात कही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती भीड़ के सामने यह इंतज़ाम भी नाकाफी साबित हो रहे हैं.

Next Post

खजराना गणेश को स्वदेशी राखी होगी अर्पित

Thu Aug 7 , 2025
इंदौर: रक्षाबंधन पर्व इस वर्ष भद्रा मुक्त शुभ मुहूर्त में मनाया जाएगा. प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार, इस वर्ष भी खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश को विशाल राखी बांधी जाएगी. इस राखी को तैयार करने की परंपरा पिछले 21 वर्षों से शांतु-पुण्डरीक पालरेचा परिवार द्वारा निभाई जा रही है. इस […]

You May Like

मनोरंजन