सतना: पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर सायबर सेल ने 10 माह में सीईआईआर पोर्टल से मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए करीब 35.25 लाख रुपये मूल्य के 255 मोबाइल बरामद किए।
ये मोबाइल देशभर के विभिन्न शहरों से ट्रेस कर वापस लाए गए। मोबाइल मिलने पर नागरिकों ने पुलिस का आभार जताया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए सायबर टीम को सम्मानित किया जाएगा।
