भोपाल हाट में मंत्री प्रहलाद पटेल ने राखी मेले का किया शुभारंभ

भोपाल: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज मंगलवार को भोपाल हाट में आयोजित राखी मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तनिर्मित राखियों और स्वदेशी उत्पादों की सराहना की और स्थानीय कारीगरों से संवाद भी किया।

मेले में महिलाओं द्वारा तैयार की गई राखियां, सजावटी सामान और त्योहार से जुड़े अन्य उत्पादों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई है। मंत्री पटेल ने कहा कि ऐसे मेलों से स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा मिलता है और स्वरोजगार के अवसर सृजित होते हैं। राखी मेला आगामी रक्षाबंधन तक चलेगा।

Next Post

भू - जलस्तर एकदम से बढ़ा, हेडपंप अपने आप पानी उगल रहे

Tue Aug 5 , 2025
ग्वालियर:अतिवृष्टि से भू – जलस्तर ग्वालियर जिले में एकदम से बढ़ गया है। हेडपंप चलाए बिना ही अपने आप पानी उगल रहे हैं। लगातार बारिश से लबालब हुए बांध, नदियां उफान पर रहने, नहरें पानी से भरीं होने और जलभराव होने से भू जल स्तर बढ़ गया है। भू जल […]

You May Like