संस्कृत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अदीना सम्मानित

नर्मदापुरम। ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय (ऋषिकुल न्यास)द्वारा नर्मदापुरम के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं को प्राचीन भाषा संस्कृत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है,इस सम्मान का उद्देश्य संस्कृत भाषा को प्रोत्साहन देना होता है,यह कार्यक्रम दो वर्षों से किया जा रहा है।इस वर्ष भी मां नर्मदा के पावन सेठानी घांट के तिलक भवन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।जिसमें 48 छात्र-छात्राओं को नगद राशि और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,लेकिन कार्यक्रम में एक नाम ने सबको अचंभित कर दिया। जब मंच से सेमिरिटन्र्स स्कूल में पढऩे वाली नौवीं कक्षा की छात्रा अदीना खान का नाम लिया गया,तो सभी की नजरे अदीना खान की तरफ अचंभे से देखने लगी।जिन्होंने आठवीं बोर्ड परीक्षा को उत्तरण की है,जिन्होंने संस्कृत में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91प्रतिशत माक्र्स अर्जित कर सभी को चौंका दिया। अदिना एक मुस्लिम अल्पसंख्यक परिवार से आती हैं,जहां अरबी और उर्दू की शिक्षा परिवार में दी जाती है,वहीं संस्कृत में रुचि रखना यह अदीना की कुशलता को दर्शाता है।

 

Next Post

डीपी दुबे मेमोरियल स्कूल में मनाई फ्रेशर पार्टी

Tue Aug 5 , 2025
इटारसी। शाला स्वर्गीय डीपी दुबे मेमोरियल हाई सेकेंडरी स्कूल में फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें सभी नवीन प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जूनियर वर्ग में नर्सरी क्लास की भव्या पाठक को मिस फ्रेशर एवं आरुष चौधरी को नर्सरी का मिस्टर फ्रेशर बनाया गया […]

You May Like