जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत ललपुर निवासी एक महिला की इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर बदनाम किया गया। महिला की फोटो को पोस्ट करने के साथ अश्लील कमेंट किए गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी हैं।पुलिस के मुताबिक ललपुर निवासी 40 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सिलाई का काम करती हैं।
30 अगस्त को उसके नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा इंस्टाग्राम में आईडी बनाई। इसके बाद इस आईडी पर उसकी फोटो के साथ अश्लील कमेंट किए हैं। जब पीडि़ता को इसका पता चला तो उसने सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को अवगत कराया। रविवार को पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में साइबर पुलिस की भी मदद ली जा रही हैंं।
