जबलपुर: मध्य प्रदेश के महाकोशल व विंध्य क्षेत्र के लिए आज रविवार 3 अगस्त से रेलवे ने 2 नई ट्रेनों की सौगात दी। जबलपुर-रायपुर व रीवा-पुणे ट्रेन का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जबलपुर व रीवा में एक साथ जुड़े। इन स्टेशनों पर क्षेत्रीय सांसद, विधायक, मंत्री व अन्य जनप्रतिनिधि तथा आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जबलपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित भव्य समारोह में पीडबलूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीक, विधायक अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे, पमरे की महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आम नागरिक मौजूद रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों ने जबलपुर- रायपुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
