
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को मंत्रालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि प्रमुख अभियंता (सीई) और अधीक्षण यंत्री (एसई) अगर कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही करेंगे, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई के साथ ही उनके जूनियर को उनका प्रभार देने पर विचार किया जायेगा. मंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया जायेगा. मेंटेनेंस और स्मार्ट मीटर लगने के बाद भी ट्रिपिंग क्यों हो रही है. इसकी सभी एमडी समीक्षा कर जरूरी कार्यवाही करें. मेंटेनेंस कार्यों का निरीक्षण चीफ इंजीनियर, अधीक्षण यंत्री सहित अन्य अधिकारी नियमित रूप से करें. निरीक्षण की टीप विद्युत वितरण केन्द्र के रजिस्टर में अंकित करें. मेंटेनेंस के बाद भी ट्रिपिंग होने पर संबंधित इंजीनियर की जिम्मेदारी तय की जाएं.
