MD ने किया एम्स, अलकापुरी, डी.आर.एम ऑफिस मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण

भोपाल। राजधानी में एम्स से डी.आर.एम मेट्रो स्टेशन के कार्यों का शनिवार को जायजा लिया गया. प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने भोपाल मेट्रो प्रयोरिटी कोरिडोर के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ सभी संबंधित विभागों, मेट्रो अधिकारियों, कन्सल्टन्ट व कान्ट्रैक्टर के साथ कार्यों की प्रगति संबंधित जानकारी ली. इस दौरान सीएमआरएस संबंधी महत्वपूर्ण साइट एवं कार्यों जैसे स्टेशन प्रवेश- निकासी, टिकट रूम, विभिन्न सिस्टम रूम, स्टेशन कंट्रोल रूम, पम्प रूम, लिफ्ट, एस्कलैटर सहित का जायजा लेते हुए रिपोर्ट ली गई. साथ ही सिविल तथा सिस्टम कान्ट्रैक्टर से स्टेशन पर विभिन्न सिस्टम रूम्स की प्रगति की पूरी जानकारी ली गई. प्रत्येक स्टेशन मे बन रहे पम्प रूम का भी निरीक्षण किया गया. स्टेशन स्थल निरीक्षण मे आंतरिक एवं बाहरी सौंदरीयकर्ण संबंधी कार्यों का भी निरीक्षण कर जल्द से जल्द महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश अधिकारी ने दिए. इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारीगण सहित जनरल कंसल्टेंट और मेट्रो निर्माण कॉनट्रैक्टर के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे.

Next Post

BU को मिला एनएएसी ए ग्रेड पुरस्कार

Sat Aug 2 , 2025
भोपाल।बरकतउल्ला विश्वविद्यालय को एनएएसी द्वारा ए ग्रेड से नवाजा गया. वर्तमान कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार जैन के नेतृत्व में विवि को यह स्थान प्राप्त हुआ. ए ग्रेड प्राप्त करने से छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट अवसर मिलते हैं क्योंकि यह संस्थान की गुणवत्ता का प्रमाण होता है, जिससे छात्रों की रोजगार […]

You May Like