नन्दा नगर में युवक ने किया चाकू लेकर तांडव, लोगों में फैली दहशत

इंदौर:नन्दा नगर क्षेत्र उस समय दहशत में आ गया, जब एक युवक हाथ में चाकू लेकर सड़कों पर लोगों को डराता-धमकाता घूमता रहा. वायरल हुए एक वीडियो में युवक को बीमा अस्पताल के पास और मजदूर चौक पर चाकू लहराते हुए देखा गया.

मजदूर चौक पर उसने एक मजदूर को चाकू मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद इलाके के लोग सहमे हुए हैं और वीडियो के आधार पर आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. मामले में थाना प्रभारी आरडी कानवा का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी की पहचान कर उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Next Post

क्वारी-चंबल में बाढ़ के बाद उपनेता प्रतिपक्ष ने सीएम से की मुलाकात, पुनर्वास और ब्रिज ​की जरूरत बताई

Sat Aug 2 , 2025
भिंड: जिले की अटेर विधानसभा से विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर बाढ़ समस्या का स्थायी हल निकालने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि कोटा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद चंबल नदी में हर साल […]

You May Like

मनोरंजन