शिवपुरी: श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ की भक्ति करते हुए गहोई मातृशक्ति के द्वारा डीजे के साथ भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई जिसका शुभारंभ विधि-विधान से बाणगंगा मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ। समस्त गहोई मातृशक्ति रूपी महिलाएं कांधे पर कांवड़ लेकर निकली जिनका जगह-जगह विभिन्न समाजसेवी जनों के द्वारा पुष्प वर्षा, फल वितरण एवं अन्य पेय पदार्थों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मातृशक्ति इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुई।
गहोई मातृशक्ति की कांवड़ यात्रा की मुख्य संयोजिका श्रीमती ज्योति अनिल डेंगरे रही, उन्होंने बताया कि श्रावण मास में आराध्य देव नगर देवता भगवान भोलेनाथ श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर पर सभी बहनें एक साथ डीजे, बैंड बाजे के साथ धूमधाम से कांवड़ चढाने के लिए एकत्रित हुई और सर्वप्रथम यहां बाणगंगा मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद कांवड़ यात्रा डीजे और भक्तिमय गीतों के साथ प्रारंभ हुई।
इस कांवड़ यात्रा में एक ओर जहां श्री खेड़ापति मंदिर महंत लक्ष्मण दास त्यागी महाराज शामिल हुए। यह कांवड़ डेंगरे परिवार के द्वारा मऊरानीपुर से विशेष रूप से मंगाई गई जिनमें भगवान भोलेनाथ की पूजा सामग्री के साथ जल भरकर कांवड़ यात्रा निकाली गई। मातृशक्ति का अनेकों जगहों पर स्वागत, सत्कार किया गया।
