
सिवनी। मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर गीतांजलि कराओके सिंगर ग्रुप ने डी ग्रैंड अग्रोहा लॉन में एक संगीतमय संध्या का आयोजन कर सुरों के सम्राट को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में रफी साहब के कालजयी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं। छिंदवाड़ा से आए कलाकार दयाराम, माया आतराम, राकेश और अनुकृति चौरसिया ने भी श्रोताओं का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम में पी.एस. उइके (रि. डी.आई.जी.), सल्लू अग्रवाल, सुरेश तिवारी, दीपक श्रीवास्त्री, भुवनेश्वर शुक्ला, दीपक तिवारी, अमन मिश्रा, अंजू भलावी और रॉली श्रीवास्त्र समेत कई स्थानीय कलाकारों ने भाग लिया। मंच संचालन राकेश चौरसिया ने किया।
इस अवसर पर डी.एस. सनोडिया, एस.आर. शिव, अशोक सोनी, राजेश तिवारी, दीप्ति हनुमते, मोहन सिंह (एसबीआई), पूर्व पार्षद किरण शुक्ला समेत बड़ी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। अंत में पी.एस. उइके ने सभी का आभार जताया।
