जोमार्ट तोकायेव के निमंत्रण पर तीन अगस्त को कजाकिस्तान आएंगे गुटेरेस

अल्माटी, 01 अगस्त (वार्ता) कज़ाखस्तान के राष्ट्रपति कासिम-जोमार्ट तोकायेव के निमंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस तीन अगस्त को यहां आएंगे।

राष्ट्रपति कार्यालय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “तीन अगस्त को, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस राष्ट्रपति तोकायेव के निमंत्रण पर कज़ाखस्तान का दौरा करेंगे।”

राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार दोनों नेता अल्माटी में वार्ता करेंगे और 2025 में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रस्ताव द्वारा स्थापित पश्चिम एशिया और अफ़ग़ानिस्तान के लिए सतत विकास लक्ष्यों के वास्ते स्थापित संरा के क्षेत्रीय केंद्र जाएंगे।

श्री गुटेरेस ने इससे पहले 2024 में संरा कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

 

 

Next Post

लाखो का सोना लेकर फरार हुए, आरोपी कारीगर को पश्चिम बंगाल से किया गिरफ्तार

Fri Aug 1 , 2025
पन्ना।पन्ना पुलिस द्वारा देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से लाखो का कीमती सोना लेकर फरार हुए, सोने-चाँदी की दुकान पर काम करने वाले आरोपी कारीगर को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में फरियादी द्वारा दिनांक 18 जुलाई को थाना देवेन्द्रनगर में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि वह सोमनाथ […]

You May Like