प्रारंभिक मतदाता सूची पर 28 मार्च तक दर्ज कर सकेंगे आपत्तियां

जबलपुर। एमपी स्टेट बार काउंसिल ने प्रारंभिक मतदाता सूची पर 28 मार्च तक आपत्तियां दर्ज कराने का समय दे दिया है। यह राहत वकीलों की मांग पर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुछ अधिवक्ता जो दूरस्थ स्थानों में निवास करते हैं, उन्हें 16 मार्च को प्रकाशित प्रारंभिक मतदाता सूची के संबंध में समय पर जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। इस संबंध में विभिन्न अधिवक्ता संघों द्वारा आपत्तियां प्रस्तुत करने हेतु निर्धारित तिथि 24 मार्च को बढ़ाए जाने का अनुरोध किया गया था। उक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए व हाई पावर इलेक्शन कमेटी की सहमति व आदेशानुसार, आपत्तियां व अभ्यावेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर शनिवार 28 मार्च को सायं चार बजे निर्धारित कर दी गई है। ऐसा इसलिए ताकि कोई भी अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो।

Next Post

कोर्ट को गुमराह करने वाले टीआई पर दस हजार का जुर्माना

Wed Mar 25 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि न्यायालय को गलत जानकारी देना बेहद गंभीर मामला है। जस्टिस एसएन भट्ट की सिंगल बेंच ने कहा कि जांच में सटीकता और जिम्मेदारी अनिवार्य है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति के अधिकारों से समझौता नहीं किया […]

You May Like