ड्रग्स का फैलता जाल: छह महीने में 500 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार

इंदौर: नशे का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है. बीते तीन वर्षों के पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि शहर ड्रग्स तस्करी का बड़ा केंद्र बनता जा रहा है. हर साल 1000 से अधिक तस्करों की गिरफ्तारी इसका प्रमाण है.साल 2025 के पहले छह माह में ही 500 से ज्यादा तस्कर पकड़े जा चुके हैं. क्राइम ब्रांच ने अकेले 150 से ज्यादा तस्करों को दबोचा, जिनमें एक नाइजीरियन और 30 से अधिक राजस्थान के हैं. आधा दर्जन से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं.

चौंकाने वाली बात यह है कि कई कुख्यात अपराधी अब ड्रग्स तस्करी में शामिल हैं. एडीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया के अनुसार, 25 से अधिक ऐसे आरोपी पकड़े गए जिन पर पहले से 12 से ज्यादा केस दर्ज हैं.नशे से दूरी है जरूरी नामक जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमें पुलिस ने शपथ ली और स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम हुए. बावजूद इसके, नशे के जाल से इंदौर को मुक्त कराना अब भी एक बड़ी चुनौती बना हुआ है.

Next Post

विक्रम उद्योगपुरी विस्तार: किसान मुआवजे को मान रहे कम

Fri Aug 1 , 2025
उज्जैन: विक्रम उद्योगपुरी के दूसरे चरण का रास्ता साफ हो गया है. राज्य सरकार ने किसानों से जमीन अधिग्रहण के लिए 87 लाख 82 हजार 500 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा तय कर कैबिनेट से मंजूरी दे दी है.एमपीआईडीसी के कार्यकारी निदेशक राजेश राठौड़ ने बताया कि उज्जैन […]

You May Like