मुंबई 31 जुलाई (वार्ता) महाराष्ट्र के मालेगांव बम विस्फोटों के सभी आरोपियों को बरी किए जाने पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को प्रतिक्रिया में कहा, “ भगवा आतंकवाद न कभी था, न अब है और न भविष्य में कभी होगा।”
श्री फडणवीस ने एक ही वाक्य में उन्हें जवाब दिया। मालेगांव विस्फोट मामले में आरोपियों को बरी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर सभी को स्पष्ट संदेश दिया। उन्होंने एक ही पंक्ति में कहा “ भगवा आतंकवाद न कभी था, न अब है और न भविष्य में कभी होगा।”
अदालत के आज आये फैसले पर यह उनकी पहली प्रतिक्रिया थी। मालेगांव नासिक जिले का एक शहर है जहां बहुल्य मुस्लिम आबादी है। यह विस्फोट 29 सितंबर, 2008 को हुए थे। उस समय रमज़ान और नवरात्रि का त्योहार था। रात नौ बजकर 35 मिनट में भिक्कू चौक पर एक बम विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए थे।
