
भोपाल। राजधानी में मेट्रो कार्यों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. प्रबंध संचालक एस. कृष्ण चैतन्य ने गुरूवार को देर शाम भोपाल मेट्रो सुभाष नगर डिपो मे चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने सभी संबंधित विभागों, मेट्रो अधिकारियों, कन्सल्टन्ट व कान्ट्रैक्टर के साथ कार्यों की प्रगति संबंधित जानकारी ली. चैतन्य ने कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी संबंधी महत्वपूर्ण साइट एवं कार्यों जैसे इन्स्पेक्शन बे लाइन, रिपेयर बे लाइन, विभिन्न सिस्टम रूम, टेस्ट ट्रैक आदि का निरीक्षण किया एवं प्रगति रिपोर्ट ली.
डिपो निरीक्षण की शुरुआत मे निर्माण कार्यों की प्रगति संबंधी समीक्षा की जिसमे आग्ज़िलियरी सब-स्टेशन , ट्रैक्शन सब-स्टेशन, ऐड्मिन बिल्डिंग मे कंट्रोल रूम सहित प्रमुख सिस्टम रूम्स की प्रगति को लेकर चर्चा इस मौके पर की गई.
चैतन्य ने अधिकारियों एवं कॉनट्रैक्टर को डिपो मे प्रायोरिटी कॉरीडोर के तहत मेट्रो ट्रेन परिचालन को ध्यान में रखते हुए शेष बचे महत्वपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिया. निरीक्षण कार्यक्रम में सिविल, सिस्टम, रोलिंग स्टॉक, ट्रेफिक, सिग्नल्लिंग आदि प्रमुख कार्यों से सीधे जुड़े अधिकारियों और कंसल्टेंट प्रतिनिधियों एवं कान्ट्रैक्टर्स के शीर्ष प्रतिनिधियों ने भाग लिया.
