
गुना। मूसलाधार बारिश जिले में जानलेवा साबित हुई। अलग-अलग घटनाओं में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक व्यक्ति लापता है। गोपालपुरा तालाब के पास तेज बहाव में सीताराम पाल नामक मजदूर बह गया, जिसका शव रिलायंस पेट्रोल पंप के पास मिला।
कर्नलगंज इलाके में एक दो मंजिला मकान ढह गया, जिसमें 50 वर्षीय शरीफ खान की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
वहीं लक्ष्मीनारायण कोरी, जो विवेक केसर गैस एजेंसी में कर्मचारी थे, तेज बहाव में बह गए और मृत अवस्था में मिले। एक अन्य व्यक्ति अब भी लापता है, जिसकी तलाश की जा रही है।
इन हादसों ने शहर को सदमे में डाल दिया है और लोगों की आजीविका पर संकट गहरा गया है। प्रशासन से तत्काल सहायता की मांग की जा रही है।
