पारा 41 डिग्री, प्रचंड गर्मी का अहसास

25 से नौतपा, सूर्यदेव दिखाएंगे तेवर

जबलपुर।  मौसमी प्रणालियों के चलते मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इसके साथ ही पारे में भी उतार-चढ़ाव क दौर जारी है। रविवार को पारा 41 डिग्री पर पहुंच गया। सूर्यदेव भी सुबह से तमतायें रहे। प्रचंड गर्मी का अहसास हुआ। बिना एसी, कूलर, पंखे के रहना मुश्किल हो रहा था।  गर्मी के कारण दिनभर लोग पसीने से तरबतर होते रहे। 25 मई से नौतपा शुरू होने से प्रचण्ड गर्मी के साथ सूर्यदेव भी तेवर दिखाएंगे।

यह सिस्टम है सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवातीय परिसंरचण सक्रिय है।   एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।  अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी से कुछ नमी आ रही है। इस वजह से फिलहाल दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना कम है।    धूप, बादल के साथ कहीं-कहीं बारिश और अंधड़ की संभावना है।

दिन में सडक़े हुई सूनी

गर्मी से दिन में सडक़े सूनी रही जो बाहर निकले वह चश्मा, टोली, गमछा साथ लेकर निकले। रविवार को अधिकतम तापमान  41 डिग्री तक पहुंच गया जो सामान्य से 1 डिग्री कम रहा।  वहीं  न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। सुबह के वक्त आद्रता 55 और शाम को 30 प्रतिशत दर्ज की गई। दक्षिण-पश्चिमी हवाएं 6   किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली।

Next Post

25 वर्ष के युवक की मौत कार्डियक अरेस्ट आया

Sun May 19 , 2024
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email उज्जैन। अंकपात मार्ग पर रहने वाले एक युवक की अटैक के कारण दोपहर में देखते ही देखते मौत हो गई। अच्छे-भले स्वस्थ युवक को घबराहट हुई, वह चिकित्सक को दिखाने गया, दवाई भी ली लेकिन थोड़ी सी […]

You May Like

मनोरंजन