यशराज फिल्म्स इस सप्ताह रिलीज़ करेगा वॉर 2 का पहला गाना आवन जावन

मुंबई, (वार्ता) यशराज फिल्मस (वाईआरएफ) इस सप्ताह फिल्म वॉर 2 का पहला गाना आवन जावन रिलीज करेगा।

वॉर 2 के निर्देशक अयान मुखर्जी ने आज अपने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि फिल्म का पहला गाना आवन जावन है, जो एक ग्रूवी, रोमांटिक सॉन्ग है और इसमें सुपरस्टार्स ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। अयान ने यह भी खुलासा किया कि ब्रह्मास्त्र के ब्लॉकबस्टर गाने केसरिया की टीम एक बार फिर आवन जावन के लिए साथ आ रही है!

अयान ने लिखा,प्रीतम दादा। अमिताभ (भट्टाचार्य)। अरिजीत (सिंह)। ऋतिक और कियारा की खूबसूरत एनर्जी जब वे पहली बार स्क्रीन पर साथ आए।ग्रूवी और रोमांटिक आवन जावन, इटली शूट के दौरान यह हमारा साउंडट्रैक था, और इसे बनाना वॉर 2 की सबसे खुशी भरी यादों में से एक रहा हमारे लिए!इस हफ्ते सभी को यह सुनाने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।

वॉर 2, 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, एनटीआर जूनियर और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका है।

Next Post

जियोहॉटस्टार ने रिलीज़ किया 'सलाकार' का ट्रेलर

Wed Jul 30 , 2025
मुंबई, (वार्ता) जियोहॉटस्टार ने आज अपनी बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर ‘सलाकार’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ‘सलाकार’ की कहानी 1978 और 2025 दो अलग-अलग समयों में चलती है।ट्रेलर में अधीर की जिंदगी की झलक मिलती है ,वह जासूस जिसने कभी पाकिस्तान की परमाणु महत्वाकांक्षाओं को रोक दिया था। अब, वर्षों […]

You May Like