ग्वालियर हादसे में एक और कांवड़िए की मौत

ग्वालियर: ग्वालियर में छह दिन पहले शिवपुरी लिंक रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल एक और कांवड़ यात्री की मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल संत गोविंद दास गिरी महाराज ने रात में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। संत गोविंद दास गिरी सीडना का चक, सिमरिया (घाटीगांव) के रहने वाले थे और वहीं स्थित मंदिर की देखरेख करते थे।

वह पहली बार कांवड़ भरने के लिए गए थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। प्रशासन और पुलिस उनके इलाज का खर्च वहन कर रहे थे। यह हादसा विगत रात्रि का है, जब आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे (शिवपुरी लिंक रोड) स्थित शीतला माता मंदिर गेट के पास एक तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रहे कांवड़ियों को कुचल दिया था।

टक्कर के बाद कार पलट गई और कांवड़िए सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा था। अब संत गोविंद दास गिरी की मौत के साथ मृतकों की संख्या पाँच हो गई है। सभी मृतक एक ही गांव सिमरिया सीडना का चक के रहने वाले थे और आपस में परिजन भी थे।

Next Post

ग्वालियर में 12 व 13 अगस्त को होगी रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव

Wed Jul 30 , 2025
ग्वालियर: आगामी 11 से 13 अक्टूबर तक भोपाल में मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (एम.पी.टी.एम) का आयोजन किया जाएगा। इस उद्देश्य से प्रदेश के पर्यटन को प्रोत्साहन देने के लिए पर्यटन क्षेत्र के हितधारकों जैसे होटल मालिकों, रिसोर्ट मालिक, परिवहन ऑपरेटरों, ट्रैवल टूर ऑपरेटरों को अपने पर्यटन उत्पादों के प्रचार-प्रसार और व्यावसायिक […]

You May Like