जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत करोंदी में एक कलयुगी पुत्र ने शराब पीने के लिए रूपए न देने पर पिता को थप्पड़ मार दिया और पत्नी का गला दबाते हुए उसे धकेल दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मताबिक मक्खन ठाकुर 65 वर्ष निवासी ग्राम करोंदी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेती किसानी करता है रविवार सुबह लगभग 8 बजे उसका छोटा बेटा पिंकू ठाकुर घर आया और उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये मंागने लगा, उसने रूपये देने से मना किया तो उसके गाल में थप्पड़ मार दिया।
कमरे में जाकर बहू रोशनी ठाकुर से शराब पीने के लिये पैसे मांगने लगा, बहू ने पैसे देने से मना किया तो बहू के साथ गाली गलोज करते हुये बहू का सिर दीवाल में पटक कर चोट पहुॅचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो उसकी गर्दन दबाकर उसे धकेल दिया एवं जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।
