
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत पुनीत नगर में लुटेरों ने वृद्धा के गले से मंगलसूत्र झपट्टा मारकर लूट लिया।
पुलिस ने बताया कि श्रीमती पार्वती विश्वकर्मा 60 वर्ष निवासी पुराना कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संजय नगर आगनबाड़ी केन्द्र क्र 15 में कार्यकर्ता है। कक्षा 12 वी तक पढ़ी लिखी है। घर से पैदल संजय नगर आंगनबाड़ी जा रही थी, पावर हाउस के आगे करीब 11 बजे पुनीत नगर पहुंची, तभी पीछे से एक काले रंग की मोटर साईकिल में सवार दो लड़के उम्र करीब 18-19 वर्ष के आये और पीछे से उसके गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र झपट्टा मारते हुये लेकर संजय नगर की ओर भाग गये, आवाज लगायी तब तक वो दुर्गा चौक मेन रोड की तरफ निकल चुके थे ।
