रात में झमाझम बारिश, मौसम में घुली ठंडक, गर्मी से मिली निजात

इंदौर: शुक्रवार शाम बादल शहर पर मेहरबान हो गए और जमकर बरसे. शाम से शुरू हुई बारिश रात तक जारी रही. इस दौरान कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही. इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी. मौसम में ठंडक घुल गई. कुछ देर तेज बारिश के बाद देर रात तक रिमझिम बारिश जारी रहीं.शुक्रवार दोपहर तक गर्मी और उमस ने लोगों को परेशान किया हुआ था. शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए.

शाम 6 बजे रिमझिम बारिश से शुरूआत और फिर रात में जमकर बरस पड़े. इस दौरान कुछ क्षेत्रों में तेज तो कहीं जोरदार बारिश हुई. सड़कों पर पानी बह निकला. आंकड़ों में ज्यादा बारिश दो दर्ज नही हुई लेकिन मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से निजात मिल गई. बारिश के कारण कई जगह जलजमाव की स्थिति भी बनी. इससे वाहन चालक परेशान होते रहे. कई क्षेत्रों में जाम भी लगा.

राजबाड़ा, पलासिया, एमजी रोड और कुछ अन्य क्षेत्रों में जाम की स्थिति देखी गई. शाम को ट्रैफिक का लोड अधिक होने और कई जगह निर्माण कार्य होने की वजह से यह स्थिति बनी. उल्लेखनीय है कि बीते तीन दिनों में शहर में 7 मिमी तक भी बारिश दर्ज नहीं हुई थी, लेकिन शुक्रवार को मौसम ने राहत दी। शुक्रवार को दिन में तापमान 5 डिग्री की उछाल के साथ 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है. हालांकि, रात की बारिश ने फिर से मौसम में ठंडक ला दी.

Next Post

ऑस्ट्रेलिया: राजनेता गैरेथ वार्ड दुष्कर्म के दोषी पाए गए

Sat Jul 26 , 2025
कैनबरा, 26 जुलाई (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) के एक राजनेता को दो युवकों के यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। एक जूरी ने अभी भी राज्य संसद के सदस्य गैरेथ वार्ड को अभद्र हमले के तीन मामलों और बलात्कार के एक मामले में दोषी पाया। बीबीसी […]

You May Like