मीडिएशन फॉर द नेशन स्पेशल कैंपेन के लिये बैठक आयोजित

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार “मीडिएशन फॉर द नेशन – स्पेशल कैंपेन (90 दिवस)” के क्रियान्वयन के लिये शुक्रवार को जिला न्यायालय ग्वालियर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर द्वारा की गई। बैठक में प्रमुख रूप से बीमा कंपनियों के अधिकारीगण एवं उनके अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बीमा क्लेम से संबंधित लंबित प्रकरणों का अधिकतम संख्या में आपसी सहमति व राजीनामा के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना रहा। प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही इस अभियान को प्रभावशाली ढंग से सफल बनाने पर बल दिया।

इस अवसर पर जिला न्यायाधीश ग्वालियर विवेक कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर प्रियंक भारद्वाज एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सनातन सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Next Post

सागर में तहसीलदारों की पदस्थापना में बदलाव

Fri Jul 25 , 2025
सागर। कलेक्टर संदीप जी आर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार/नायब तहसीलदार/प्रभारी नायब तहसीलदार/सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख की पदस्थापना में आगामी आदेश तक बदलाव किया है।कलेक्टर कार्यालय से जारी नवीन पदस्थापना आदेश के अनुसार संदीप तिवारी, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार सागर नगर एवं वृत्त मकरोनिया, […]

You May Like