तीन कैफे में छापा, न्यू मून लाइट कैफे संचालक पार्टनर समेत तीन गिरफ्तार

जबलपुर। आधारताल स्थित मून लाइट कैफे में महिला से दुष्कर्म मामले में न्यू मून लाइट कैफे संचालक पार्टनर समेत तीन को गिरफ्तार किया है, उसके अलावा तीन अन्य कैफे में भी छापा मारा है।

अधारताल पुलिस के अनुसार पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति के दोस्त समता कॉलोनी निवासी मोहित पटेल का उसके घर आना जाना था। 19 जून को मोहित ने महिला को फोन लगाया और उसे धमकाते हुए मिलने के लिए अधारताल स्थित न्यू मून लाइट कैफे बुलाया था। वहां कैबिन में पर्दा लगा था, मोहित उसे कैबिन में ले गया और जबरन दुष्कर्म कर धमकी दी। रिपोर्ट पर पुलिस ने मोहित के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने छापा मारते हुए कैफे संचालक अमन राठौर व पार्टनर प्रिंस रजक, मोहित पटेल को भी आरोपी बनाया है, साथ ही थाना क्षेत्र के अन्य कैफे में भी छापा मारा है।

Next Post

वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर लूटा मंगलसूत्र

Fri Jul 25 , 2025
जबलपुर। संजीवनीनगर थाना क्षेत्र में स्कूटी सवाल लुटेरे ने वृद्धा के गले में झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूट लिया। पुलिस ने बताया कि आशा राजपूत 62 वर्ष निवासी बुधौलिया हास्पिटल के पीछे संजीवनीनगर ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि कछपुरा ब्रिज के पास स्थित हनुमान मंदिर गौतम मडि़या पैदल गयी थी और […]

You May Like

मनोरंजन