जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत घाना कला में चोरों ने एक सूने मकान में धावा बोलते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब महिला मायके से लौटीं तो उसे चोरी का पता चला। पुलिस के मुताबिक श्रीमति बेटी बाई कोल 52 वर्ष निवासी घाना कला सिहोरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि घाना कला स्थित अपने मायके में 10-12 वर्ष से रहकर मजदूरी करती है।
11 अगस्त दोपहर 12 बजे घर में ताला लगाकर ससुराल ग्राम नरगवॉ पनागर अपने लडकों के पास गयी थी ससुराल से मायके कल शाम लगभग 4 बजे पहुंची देखा तो घर का ताला टूटा था, अंदर पेटी का कुदा टूटा था जिसमें 30 हजार रूपये एवं चादी की पायलें हाथ की चूडियॉ नही थी।
