
ग्वालियर। आज मध्य प्रदेश औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन भोपाल के समक्ष बैठक हुई ,जिसमे चंद्र मौली शुक्ला एमडी एमपीआईडीसी, संतोष मुछाल एमपीआईडीसी, भोपाल तथा रतिराम यादव अध्यक्ष मजदूर कांग्रेस इंटक, राजेंद्र सिंह नाती महामंत्री मजदूर कांग्रेस इंटक उपस्थित हुए ।
बैठक में एमपीआईडीसी द्वारा वर्ष 2008 में श्रमिक /कर्मचारियों के क्लेम्स उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर द्वारा निर्धारित किए गए थे तथा 231 श्रमिको के क्लेम्स जो वर्तमान में स्वीकृत किए है, वह देने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। श्रमिक नेताओं द्वारा 2 माह पूर्व परिसमापक अधिकारी को जो क्लेम्स प्रस्तुत किए गए है तथा उस पर कंपनी लॉ द्वारा निर्धारित ब्याज दिए जाने का प्रस्ताव दिया गया ।
आज की बैठक में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के प्रस्ताव पर असहमति व्यक्त की गई। नेताओं द्वारा बताया गया कि इस संदर्भ में श्रमिको का पक्ष आने वाली 5 अगस्त को उच्च न्यायालय खंड पीठ ग्वालियर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. यह मामला ग्वालियर जेसी मिल का बताया गया है।
