अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर: पाटन तहसील के विनेकी गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में एकत्रित होकर को नुनसर चौकी पहुंची और यहां पर महिलाओं ने जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना है कि इलाके में लगातार अवैध शराब बिक रही है और शराब बेचने वाले महिलाओं से छेड़खानी करते हैं और उन्हें गालियां भी देते हैं। मामले की शिकायत कई बार अधिकारियों से की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ।

महिलाओं ने चौकी प्रभारी विपिन तिवारी को अपनी समस्या बताई और एक नाम जद ज्ञापन विपिन तिवारी को सौंपा है। महिलाओं की मांग है की गांव में जिन तत्वों के द्वारा शराब बेची जा रही है उन्हें गिरफ्तार किया जाए और गांव में अवैध शराब विक्रय को रोका जाए। नूनसर चौकी प्रभारी ने महिलाओं को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

जेएसडब्ल्यू इंडिया ओपन के साथ होगी भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश की वापसी

Sun Mar 23 , 2025
मुंबई, (वार्ता) मुबंई में 24 मार्च से शुरु होने वाले जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन 2025 के साथ भारत में अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश की वापसी होगी। देश के पहले पीएसए स्क्वैश कॉपर टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि 53,500 अमेरिकी डॉलर है। इसका फाइनल 28 मार्च को बॉम्बे जिमखाना में होगा। प्रतियोगिता इनडोर कोर्ट पर […]

You May Like