तेज रफ़्तार कार ने कांबड़ियों की टोली को रौंदा, चार कांबड़ियों की मौत, दो घायल

ग्वालियर। ग्वालियर मे उटीला के समीप स्थित भदावना झील से कांवड़ भरकर ला रहे कांवड़ियों का एक समूह आज तड़के शिवपुरी लिंक रोड पर एक बड़े हादसे का शिकार हो गया। सड़क पर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक टायर फटने से कार कांवड़ियों को कुचलते हुए खाई में जाकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में चार कांवड़ियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना र रात करीब दो बजे की है। आक्रोश में कांवड़ियों और उनके समर्थकों ने सडक़ पर हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल कांवडिय़ों को वहां से लाकर जेएएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

फिल्म बंदर : मंकी इन अ केज का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा

Wed Jul 23 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर : मंकी इन अ केज का वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया जायेगा। फिल्म बंदर : मंकी इन अ केज का वर्ल्ड प्रीमियर 04 से 14 सितंबर 2025 तक होने वाले 50वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में होगा।इस फिल्म […]

You May Like

मनोरंजन