अनाज व्यापारी ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइट नोट मिला

शाजापुर।नगर के लालघाटी थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंदिया रोड सोमवार देर रात एक व्यापारी का शव उसकी दुकान में फांसी पर लटका मिला. यह घटना सोमवार रात करीब 12.30 बजे सामने आई, जब आसपास के लोगों ने दुकान के भीतर शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी.

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने मां मुझे माफ कर देना लिखा है. सूचना मिलते ही लालघाटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. मृतक की पहचान जितेंद्र उर्फ राजा राठौर पिता बाबूलाल राठौर निवासी हरायपुरा के रूप में हुई है. वह अनाज खरीदी-बिक्री का कार्य करता था. मृतक की पहली पत्नी कोरोना में शांत हो गई थी, जिसके बाद उसने दूसरी शादी की थी. तब से वह परेशान चल रहा था.

सुसाइड नोट में लिखा मां मुझे माफ कर देना

लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा. जहां से मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फिलहाल घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा है की मां मुझे माफ कर देना. और पत्नी के बारे में भी कुछ लिखा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए नामांकन की अंतिम तिथि बढ़ी

Tue Jul 22 , 2025
नयी दिल्ली, 22 जुलाई (वार्ता) सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। पहले इसके लिए 31 जुलाई की समय सीमा निर्धारित की गयी थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि आवेदन प्राप्त करने की […]

You May Like