हरारे, 21 जुलाई (वार्ता) जिम्बाब्वे ने पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियन बनी न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 जुलाई से शुरु हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए 16 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा कर दी।
चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में खेलने वाले कई बड़े खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी है इसमें ऑलराउंडर सिकंदर रजा और रॉय कैया तथा तनुनुरवा मकोनी की बल्लेबाजी जोड़ी भी शामिल है। बंगलादेश के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले ब्रायन बेनेट की भी टीम में वापसी हुई है। बेनेट इस सीरीज में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।
यह सलामी बल्लेबाज मई में इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दौरान भी शानदार फॉर्म में था और ट्रेंट ब्रिज में पहली पारी में शतक जड़ा था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए जिम्बाब्वे की टीम इस प्रकार है:- क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, रॉय कैया, तनुनुर्वा मकोनी, क्लाइव मदांडे, विंसेंट मासेकेसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजरबानी, न्यूमैन न्यामुरी, सिकंदर रजा, तफदज़वा त्सिगा, निकोलस वेल्च और शीन विलियम्स।
