दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) पश्चिम एशिया संकट के कारण उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला बाधित होने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत ढाई प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी।
कच्चे तेल के मानक लंदन के ब्रेंट क्रूड का मार्च वायदा 2.56 प्रतिशत ऊपर 102.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अप्रैल का अमेरिकी क्रूड वायदा भी 3.19 प्रतिशत ऊपर है।
पश्चिम एशिया में जारी ईरान युद्ध से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखा जा रहा है। इस युद्ध के कारण एक तरफ उत्पादन में कमी आयी है और दूसरी तरफ आपूर्ति श्रृंखला बाधित हुई है।
कारोबारियों ने बताया कि आने वाले समय में भी कच्चा तेल 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना रहेगा।
ईरान युद्ध शुरू होने से पहले कच्चा तेल 72 डॉलर प्रति बैरल पर था। इस प्रकार चार सप्ताह से भी कम समय में यह 40 प्रतिशत महंगा हो चुका है।
