पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का मुनाफा 17 प्रतिशत बढ़ा

मुंबई, 21 जुलाई (वार्ता) चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में आईडीबीआई बैंक का शुद्ध लाभ 17 प्रतिशत बढ़कर 2,007 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

बैंक के सोमवार को जारी वित्तीय परिणामों के अनुसार, तिमाही के दौरान परिचालन से प्राप्त लाभ 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,354 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ब्याज से प्राप्त शुद्ध आय में कमी आयी है और यह 3,166 करोड़ रुपये पर रही। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 3,233 करोड़ रुपये रहा था।

बैंक ने बताया कि 30 जून 2025 को उसकी सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) 2.93 प्रतिशत रही जो एक साल पहले 3.87 प्रतिशत था। इसी अवधि में शुद्ध एनपीए भी 0.23 प्रतिशत से कम होकर 0.21 प्रतिशत हो गया।

तिमाही के दौरान बैंक के पास जमा में सालाना आधार पर सात प्रतिशत का उछाल आया और यह 2,96,868 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, बैंक द्वारा दिया गया कुल ऋण नौ फीसदी बढ़कर 2,11,907 करोड़ रुपये रहा।

 

Next Post

दर्दनाक हादसा: पानी पी रहे बालक पर गिरी टंकी, दबने से मौत 

Mon Jul 21 , 2025
रतलाम। पानी पी रहे बालक पर स्टैंड टूटने से टंकी उस पर गिर गई, जिससे बालक दब गया और उसकी मौत हो गई। सूचना पर नागरिका और पुलिस पहुंची। दर्दनाक हादसे से आक्रोशित नागरिकों ने नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार जिले के धामनोद नगर के […]

You May Like