इंदौर एयरपोर्ट पर गोवा से आ रही इंडिगो फ्लाइट की आपात लैंडिंग

सभी 140 यात्रियों को सकुशल उतारा

 

इंदौर. गोवा से इंदौर आ रही इंडिगो एयरलाइंस की एक यात्री उड़ान को सोमवार शाम तकनीकी कारणों के चलते इंदौर एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग करानी पड़ी. उड़ान के दौरान पायलट को “अंडर कैरिज वॉर्निंग” का अलर्ट मिला, जिसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल एटीसी से संपर्क कर सभी सुरक्षा मानकों के तहत विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई. फ्लाइट में 140 यात्री सवार थे, जिन्हें सकुशल विमान से उतार लिया था.

यह नियमित फ्लाइट दोपहर 3:14 बजे गोवा एयरपोर्ट से रवाना हुई थी. इंदौर पहुंचने से पूर्व पायलट को हाइड्रोलिक सिस्टम से संबंधित तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला. खतरे की आशंका को देखते हुए पायलट ने तुरंत एटीसी को स्थिति से बताई, इंदौर एयरपोर्ट पर आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, मेडिकल और टेक्निकल टीम को अलर्ट पर रख दिया था, शाम 5:08 बजे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग सफलता पूर्वक करवाई. इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी प्रारंभिक बयान में कहा गया कि “इंदौर की फ्लाइट के दौरान एक तकनीकी चेतावनी मिलने के बाद एहतियात के तौर पर पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का निर्णय लिया. सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें सामान्य रूप से विमान से बाहर निकाला गया, जिसके तुरंत बाद तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है. यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है. एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी या घायल होने की सूचना नहीं है.

 

अब डीजीसीए करेगा तकनीकी जांच…

घटना की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानि कि डीजीसीए को भेजी गई है. नियमानुसार, विमान की तकनीकी गड़बड़ी और उड़ान सुरक्षा प्रबंधन से जुड़े सभी पहलुओं की जांच डीजीसीए की अधिकृत टीम द्वारा की जाएगी. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, गड़बड़ी हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़ी प्रतीत होती है, हालांकि अंतिम पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी.

Next Post

महाकाल के गर्भगृह में जबरन घुसा विधायक गोलू शुक्ला का बेटा, कर्मचारी ने टोका तो धमकाया

Mon Jul 21 , 2025
इंदौर / उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में सोमवार 21 जुलाई को एक बड़ी घटना सामने आई, जिसने श्रद्धालुओं और जनता के बीच आक्रोश पैदा कर दिया। इंदौर-1 से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर के पवित्र गर्भगृह में जबरन प्रवेश किया। यह घटना उस समय […]

You May Like