नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) घरेलू जिंस बाजारों में सोमवार को चावल, दालों और चीनी के दाम बढ़ गये। गेहूँ और गुड़ में मंदी रही जबकि खाद्य तेलों के भाव में उतार-चढ़ाव रहा।
घरेलू थोक बाजारों में ग्राहकी आने से चावल की औसत कीमत 84 रुपये बढ़कर 3,802.93 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गयी। गेहूँ चार रुपये से ज्यादा टूटकर 2,813.27 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बिका। आटा भी करीब 15 रुपये सस्ता हुआ और 3,270.77 रुपये प्रति क्विंटल पर रहा।
खाद्य तेलों में मिलाजुला रुख रहा। मूँगफली तेल 192 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सरसों तेल 22 रुपये प्रति क्विंटल टूट गया। सोया तेल भी 80 रुपये सस्ता हुआ। वनस्पति के दाम भी 165 रुपये प्रति क्विंटल चढ़े। सूरजमुखी तेल में 102 रुपये की तेजी रही। पाम ऑयल लगभग 12 रुपये प्रति टूट गया।
दाल-दलहनों में तेजी का रुख रहा। दलहन बाजार में चना दाल करीब 132 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई। तुअर दाल का औसत भाव 208 रुपये बढ़ गया। उड़द दाल 27 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर दाल में 120 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की नरमी रही। दाल मूंग में भी करीब 121 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक की तेजी दर्ज की गयी।
गुड़-चीनी : बाजार में गुड़ के औसत भाव 75 रुपये से ज्यादा गिर गये। चीनी करीब 44 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई है।

