जबलपुर: केंद्रीय जीएसटी, जबलपुर द्वारा जीएसटी आईटीसी धोखाधड़ी में सिलसिलेवार छापामार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सीजीएटी ने पाटन बायपास स्थित मेसर्स पारसराम सीमेंट के यहाँ छापेमार कार्यवाही की गई। इस दौरान माल समेत दस्तावेजों की बारीकी से जीएसटी टीमों ने जांच पड़ताल की। सूत्रों के मुताबिक फर्म ने बिना माल सप्लाई किए फर्जी बिलों के जरिए गड़बड़झाला करते हुए करोड़ों की हेराफेरी की हैं। कार्रवाई जारी है इसके बाद ही फर्म ने कुल कितनी जीएसटी चोरी की है इसका पता चल सकेगा।
जानकारी के मुताबिक केंद्रीय जीएसटी, जबलपुर द्वारा जीएसटी आईटीसी धोखाधड़ी में छापामार कार्यवाही जारी हैं। कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए, केंद्रीय माल और सेवा कर (सीजीएसटी) आयुक्तालय, जबलपुर ने आयुक्त लोकेश कुमार लिल्हारे के मार्गदर्शन में बिना वास्तविक माल के आवागमन के, इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के फर्जी लाभ और वितरण से जुड़ी एक बड़े पैमाने की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया गया है इसी कड़ी में जे.इंफ्राटेक एवं यर्न इंफ्राटेक को माल-मटेरियल के सप्लाई के बिना किए फर्जी बिलों के संबंध में मेसर्स पारसराम सीमेंट के यहाँ छापेमार कार्यवाही हुई।
बिल-ट्रांजेक्शन वेरीफाई
उपरोक्त फर्मों से जुड़े बिलों और ट्रांजेक्शन को वेरीफाई किया गया है। सूत्रों की माने तो प्रारंभिक जांच पड़ताल में करोड़ों की हेराफेरी सामने आ रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। जिसकेबाद ही पता चल सकेगा कि कितनी टैक्स चोरी की गई है
