
सुसनेर। रविवार को जीरापुर रोड़ पर नांदना और गेलाना के बीच सडक़ के समीप से हिरण के बच्चे को कुत्तों ने अपना शिकार बनाकर उसे घायल कर दिया. उसके बाद लोंगड़ी ग्रामीण उमरावसिंह, रमेश, निर्भयसिंह गेलाना, परसुलिया के भंवरसिंह द्वारा घायल हिरण के बच्चे को ट्रैक्टर से पशु चिकित्सालय सुसनेर में लाया गया. जहां पत्रकार गोविंदसिंह बगड़ावत तथा उनके बेटे भरतसिंह बगड़ावत के सहयोग से डॉक्टर आरसी पंवार द्वारा गंभीर रूप से घायल हिरण के बच्चे का उपचार करवा कर वनविभाग के हवाले किया गया है.
