
इंदौर। प्रदेश में भ्रष्टाचार हो या महिला अत्याचार, आदिवासियों की जमीन छीनना, पिछड़ा वर्ग हो अथवा युवाओं को नौकरी नहीं है। इसके बावजूद सरकार विकास की बात कर रही है। वास्तव में मध्यप्रदेश में
इवेंट की सरकार हो गई है। जनता के धन का बेवजह दुरुपयोग किया जा रहा है। यह बात नेता प्रतिपक्ष ने आज मीडिया से चर्चा में कही।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा कि जनता भी ऐसे मुद्दों को उठाएं , कांग्रेस उनके साथ है। हम तो विधानसभा और सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे है। भाजपा के भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और घोटालों को लेकर चर्चा और रणनीति बनाई जाएगी। इसलिए मांडू में दो दिवसीय नव संकल्प शिविर आयोजित किया है। यह शिविर एआईसीसी के निर्देश पर हो रहा है। शिविर में भाजपा के भ्रष्टाचार से जनता को मुक्ति दिलाना और भाजपा की पोल खोल कर 2028 के चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाने तक विचार विमर्श और रणनीति तय होगी। शिविर में सरकार को कैसे घेरे और मुद्दों को कैसे उठाएं , कैसे समस्याओं को लेकर चिंतन और मनन कर दूर करे, इस पर भी बात होगी।
नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने कहा कि भाजपा पचमढ़ी में , तो कही इंदौर में चिंतन शिविर कर रही है और उसकी आड़ में भ्रष्टाचार कर रही है। भाजपा ने भ्रष्टाचार को ही शिष्टाचार बना लिया है।
आज देश और प्रदेश में 70 लाख कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के नेताओं और कार्यकर्ता पर झूठे मुकदमे दर्ज कर लिए गए है।
राहुल गांधी ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा को परेशान के रहे है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लड़के उठा लिया है। भारतीय दण्ड विधान की धारा 107 और 151 का पुलिस दुरुपयोग कर प्रकरण दर्ज कर रही है।
जल जीवन मिशन में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है, उस पर भाजपा और मुख्यमंत्री चर्चा नहीं करते है। मैंने परिवहन घोटाले के मय दस्तावेज सबूत दिए है। दिल्ली में
20 – 20 करोड़ के बंगले के रजिस्ट्रियां दी। क्या हुआ कोई जांच नहीं कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ।
मांडू शिविर में भाजपा की फफूंद को कैसे दूर करे? इसको लेकर संकल्प शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , राहुल गांधी सही कई नेता वर्चुअल बात करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ , अजय माकन ,प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित सभी वरिष्ठ नेता विधायकों को मुद्दों को सोशल मीडिया से लाकर जनता के बीच ले जाने तक अलग अलग सेशन में टिप्स देंगे।
इसके बाद प्रदेश में भाजपा की दादागिरी और तानाशाही को दूर करेंगे।
इंदौर में 5 किलोमीटर ड्रेनेज लाइन एक रात में डाल दी जाती है। जनता को मालूम ही नहीं पड़ता। मध्यप्रदेश सहित इंदौर कई सड़कें दुबारा या ज्यादा बार बनाने का मामला सामने आया है। पश्चिम क्षेत्र बिजली कंपनी के घोटाले का उठा रहे है। दस्तावेज सबूत है। सब सामने लाएंगे।
