पिकअप हादसे के घायलों के प्रति विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने संवेदनशीलता दिखाई

सांची:देवनगर थाना क्षेत्र के मुडियाखेड़ा के पास मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बीस से अधिक मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने मानवीय पहल दिखाते हुए तत्परता से घायलों की मदद की।घटना में कल्लू, केशर, कमल, गंगा, कमलेश, शीला, बलवान, बहादुर, सोनू, मीरा बाई, लखन, रूपसिंह, हल्की बाई, वीरेंद्र कुमार सिलावट, परसराम, राजेंद्र, रोहित कुमार सिलावट, भगवती बाई, हरिराम और गीता घायल हुए।

विधायक डॉ. चौधरी ने अस्पताल पहुंचकर सभी घायलों से मुलाकात की, उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के निर्देश डॉक्टरों को दिए।
उन्होंने प्रत्येक घायल को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की, जिससे पीड़ितों और उनके परिवारों को राहत मिली। स्थानीय नागरिकों ने विधायक की संवेदनशीलता और त्वरित सहयोग के लिए आभार जताया।

Next Post

रॉबर्ट-प्रियंका के साथ हर साजिश के खिलाफ रहूंगा खड़ा : राहुल

Fri Jul 18 , 2025
नयी दिल्ली, 18 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा तथा उनके पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ मोदी सरकार लगातार साजिश कर रही है और वह इसके विरुद्ध अपनी बहन और बहनोई के साथ […]

You May Like