ट्रम्प नसों की पुरानी दिक्कत से परेशान: व्हाइट हाउस

वाशिंगटन, 18 जुलाई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पैरों के निचले हिस्से में सूजन और दाहिने हाथ में चोट के निशान वाली तस्वीरों को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए व्हाइट हाउस ने कहा है कि राष्ट्रपति नसों की एक पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट गुरुवार को यह जानकाराी दी। सुश्री लेविट के अनुसार हाल ही में पैरों में सूजन आने के बाद श्री ट्रम्प ने संवहनी परीक्षण सहित एक “व्यापक जांच” करवाई।

सुश्री लेविट की ब्रीफिंग के बाद व्हाइट हाउस ने अमेरिकी नौसेना के एक अधिकारी शॉन बारबेला का पत्र जारी किया। इसमें कहा गया है कि श्री ट्रम्प ने कई परीक्षण करवाए हैं। श्री बारबेला राष्ट्रपति ट्रम्प के चिकित्सक भी हैं।

प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि श्री ट्रम्प के हाथ में चोट का निशान एस्पिरिन लेते समय बार-बार हाथ मिलाने से होने वाला त्वचा संक्रमण” था।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार 79 वर्षीय ट्रम्प नियमित रूप से अपने अच्छे स्वास्थ्य का बखान करते रहे हैं और एक बार उन्होंने खुद को “अब तक का सबसे स्वस्थ राष्ट्रपति” बताया है।

Next Post

मेयर ने दी सफाईकर्मियों को बीमा की सौगात

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर:महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के 12,000 सफाई मित्रों और बहनों को एक हजार रुपए के बीमा की सौगात दी है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से सफाईकर्मियों के विनियमिताकरण की मांग भी की। महापौर ने कहा कि स्वच्छता में अहम […]

You May Like